कायस्थ समिति सारनाथ इस बार भी विधिवत चित्रगुप्त पूजा का आयोजन करेगी

कायस्थ समिति सारनाथ
कायस्थ समिति सारनाथ

न्यूज डेस्क
-वाराणसी निकाय चुनाव में वार्ड 32 लेढुपुर
से समिति के उम्मीदवार कमलाकर श्रीवास्तव होंगे
वाराणसी। कायस्थ समिति सारनाथ की मासिक बैठक लोहिया नगर, आशापुर, सारनाथ स्थित चित्रांश हरिशंकर सिन्हा सिन्हा के आवास प्लॉट नंबर 3 लोहिया नगर, आशापुर में समिति के अध्यक्ष चित्रांश मोहन लाल श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। इस बार के मासिक बैठक में निम्न मुद्दों पर चर्चा हुआ।

  1. पूर्व के भांति सामूहिक चित्रगुप्त पूजा पर विचार विमर्श।
  2. चित्रांश को सभासद चुनाव लड़ाने पर बिचार विमर्श।
  3. कायस्थ समाज के लड़के-लड़कियों के विवाह पर चर्चा।
  4. कायस्थ समिति को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान करने पर चर्चा।

प्रथम चरण के तहत श्री चित्रगुप्त पूजा के सम्बन्ध में काफी विस्तार से चर्चा हुई और अन्त में यह निर्णय लिया गया कि चित्रगुप्त पूजा हेतु एक समिति गठित कर दिया जाय जो पूजा का कार्य सम्पादित कराएगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा हेतु सहयोग राशि रु 200/- लिया जाए। साथ ही पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में चित्रांश विजय श्रीवास्तव नामित किए गए। इस दोरान चित्रांश विजय श्रीवास्तव ने कहा कि इन्होंने अपने समिति के लिए आठ लोगों का नाम चयन किया है जो निम्न प्रकार हैः-
1.चित्रांश आशुतोष श्रीवास्तव
2.चित्रांश कमलाकर श्रीवास्तव
3.चित्रांश अरबिन्द श्रीवास्तव
4.चित्रांश संजय सिन्हा
5.चित्रांश अमित श्रीवास्तव
6.चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव
7.चित्रांश सत्य प्रकाश श्रीवास्तव
8.चित्रांश पंकज श्रीवास्तव
आज के बैठक में विशेष रूप से सभासद चुनाव पर चर्चा हुआ और यह निर्णय लिया गया कि अपने क्षेत्र में कोई चित्रांश सभासद का चुनाव लडता है तो उसे पूरा सहयोग किया जाए और कायस्थ समिति सारनाथ का कोई सदस्य लड़ना चाहता है तो वह अपना नाम सुझा सकता है। इस पर चर्चा के उपरान्त चित्रांश कमलाकर श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि वार्ड नम्वर 32 लेढुपुर
से अगर कोई नहीं लडेगा तो में लड़ूंगा इस पर सर्वसम्मति से चित्रांश कमलाकर को चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को पास किया और सहयोग करने की सहमति बनी।
तीसरे महत्वपूर्ण विषय के तहत चित्रांश परिवार के लड़के लड़कियों के विवाह पर चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि जिन लोगों को अपने लड़के लड़कियों को विवाह हेतु योग बर या बधु की आवश्यकता है। वे लड़के या लड़कियों का नाम, उम्र, कद, क्वालिफिकेशन, क्या कर रहे है और कैसा वर या वधू चाहिए। वे सचिव महोदय के पास नोट कराएं। वे एक दूसरे को इसमें सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक के अन्तिम विषय के तहत कायस्थ समिति सारनाथ को सुदृढ़ और मजबूत बनाने हेतु बड़ी चर्चा हुई और अन्त में यह निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अपने साथ हर बैठक में एक या दो नये सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगे तभी समिति सुदृढ़ और मजबूत होगी।
अन्त में सभापति महोदय ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और यह भी कहा कि पूजा में जो चित्रांश परिवार के नहीं है और पूजा में शामिल होना चाहते हैं वे पूजा में शामिल हो सकते हैं साथ में यह भी कहा कि पूजा में सःपरिवार शामिल हो जिससे आने वाली पीढ़ी में भी जागरूकता की भावना उत्पन्न और महिलाएं भी पूजा में बराबर की भागीदार बनें, साथ ही सभा का समापन किया।
इस दौरान सर्वश्री चित्रांश विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित लगभग दो दर्जन चित्रांश उपस्थित रहें।

Share
Share