
विजय श्रीवास्तव
वाराणसी। चैत नवरात्रि में मातृ शक्ति मॉ दुर्गा का नव दिवसीय जागरण भजन-पूजन का कार्यक्रम आशापुर स्थित लोहिया नगर कालोनी के सामुदायिक केन्द्र में विधिवत सम्पन्न हुआ। इस दौरान रामनवमी को दिन मॉ दुर्गा की विधिवत पूजन-अर्चन के साथ उपस्थित लोंगो ने अपने परिजनों के साथ दीपयज्ञ में भाग देते हुए दीप प्रज्वलित कर मॉ दुर्गा का जयकारा लगाया।
लोहिया पूजन समिति के तत्वावधान में आयोजित नव दिवसीय मॉ दुर्गा के जागरण कार्यक्रम में प्रतिदिन कालोनी की दर्जनों महिलाओं ने जहॉ मॉ दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन किया वहीं दो घंटे मॉ के समक्ष भजन व देवी गीत गाए। प्रतिदिन होने वाले मॉ के भजन व गीत के दौरान कालोनी सहित आसपास का वातावरण पूरी तरह से अध्यात्ममय हो जाता था।
प्रथम बार आयोजित इस नव दिवसीय जागरण कार्यक्रम का समापन गायत्री परिवार, शान्तिकुंज द्वारा सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार के पं. जनार्दन पाण्डेय, रामायण भारद्वार ने इस दौरान पूरे विधि-विधान से मॉ दुर्गा के नव दिवसीय जागरण की पूर्णाहुति की। इस दौरान मॉ दुर्गा के साथ मॉ गायत्री व भगवान राम की विधिवत पूजन अर्चन किया गया। मॉ के मंत्रों उच्चारण व भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र अध्यात्म मय हो गया था। पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं ने अपने परिवार के साथ 11-11 दीपक जला कर दीप यज्ञ में बडे ही उत्साह से भाग लिया। इस दौरान जल रहे सैकडों दीप की लौ से पूरा हाल प्रकाशमय हो उठा। अन्त में मॉ का जयकारा के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस मॉ दुर्गा जागरण की सबसे बडी खासियत यह रही की इसमें महिलाओं ने काफी बढ-चढ कर भाग लिया।
इस दौरान सरोज पाण्डेय, बीना सिन्हा, कल्पना श्रीवास्तव, गायत्री सिंह, रत्ना श्रीवास्तव, बीना राय, कंचन श्रीवास्तव, माला ओझा, ट्विक्ल पाठक सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।