Online Duplicate RC : क्या आपका RC गायब हो गया तो परेशान होने की जरूरत नहीं बन जायेगा डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट घर बैठे

Online Duplicate RC
Online Duplicate RC

टेक न्यूज
आए दिन ऐसा सुनने को मिलता है कि वाहन का RC यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट गायब हो गया है। जिसके न होने से जहां चालान होने का डर बना रहता है और दूसरी ओर वाहन आपकी है इसे प्रूफ करना मुश्किल हो जाता है। यह किसी वाहन का वह महत्वपूर्ण डाकुमेंट है या एक ऐसा पंजीकरण प्रमाण पत्र दस्तावेज है जो यह साबित करता है कि उक्त वाहन किस व्यक्ति का है और किस Regional Transport Office (आरटीओ) में पंजीकृत है। किसी भी registration certificate में किसी भी वाहन की पूरी डिटेल्स छपी होती है। जिसमें इंजन नंबर, चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन की तारीख, रजिस्ट्रेशन नंबर और वाहन मालिक का नाम, पता आदि जानकारी विस्तृत रूप से लिखा होता है।


How to make duplicate RC Online

जब किसी वाहन या गाड़ी की आरसी किसी कारण से खो जाता है। तो ऐसे समय में डुप्लीकेट आरसी की जरूरत पडती हे। ऐसी स्थिति में आरटीओ विभाग प्रार्थना पत्र देने के बाद डुप्लीकेट आरसी जारी करता है। इस आर्टिकल में आपको यह बताने जा रहे है कि आरसी खोने की दशा में आप अपने वाहन के लिए डुप्लीकेट आरसी कैसे हासिल कर सकता है।
1 : सर्वप्रथम आपको परिवहन सेवा की official website पर जाना होगा।
2 : “Online Services“ टैब के अंतर्गत, “Vehicle Services“ पर क्लिक करें।
3 : अब आप जिस राज्य में है उसको चुनना होगा। माना कि आप दिल्ली के निवासी हैं तो आपको दिल्ली को चुनना होगा।
4 : अब आप इसके बाद वेबसाइट दिल्ली के वाहन परिवहन वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जायेगें।
5 : फिर एक pop-up अपने आप खुल जाएगा जिसके जरिए आप को “Issuance of Duplicate RC “ दिखेगा उसपर आपको क्लिक करना होगा जो “Vehicle Services“ के अंतर्गत होगा।
6 : आपको को पंजीकरण करने की आवश्यकता तभी होगी या यदि उसके पास पहले से ही एक खाता है तो उसे लॉग-इन करना होगा।
7 : एक बार लॉग-इन हो जाने के बाद, “Online Services“ के तहत, “Vehicle Related Services“ के लिए एक ऑप्शन मिलता है।
8 : अगला स्टेप वाहन की डिटेल्स आपको भरना होगा।
9 : आपको अपने वाहन का पंजीकरण संख्या और चेसिस नंबर भरना होगा।
10 : उसके बाद आधार नंबर और ओटीपी भरकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
11 : अब जब सफलतापूर्वक ऐसा होने के बाद, स्क्रीन पर कई ऑनलाइन सेवाओं आपको दिखाई देगी। जिसका व्यक्ति आप लाभ उठा सकते है।
12 : “Issue of Duplicate RC“ विकल्प चुनें और सबमिट करें दबाएं।
13 : इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होता है, जिसके बाद एक सर्विस रिक्वेस्ट (सेवा अनुरोध) जेनरेट होगा।
14 : इसके बाद e-sign करने और दस्तावेज को अपलोड आपको करना होगा।
15 : अब आपको e-KYC पूरा करना होगा और भुगतान करना होगा।
16 : एक बार जब RTO आवेदन को मंजूरी दे देता है तो वे स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर duplicate RC भेज दी जाती है।

Share
Share