पंकज मोदी ने माता आनंदमयी आश्रम में किया प्रार्थना व पूजन

विजय श्रीवास्तव
-अध्यात्मिक यात्रा के दौरान वाराणसी के कई आश्रमों व मंदिरों में माथा टेका

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुज पंकज मोदी ने अपनी वाराणसी में अध्यात्मिक यात्रा के क्रम में शिवाला घाट पर स्थित माता आनंदमयी आश्रम में प्रार्थना और पूजन किया। विगत कई दिनों से पंकज मोदी बनारस की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का भी आश्रम में जाकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही वे र्स्वदेव मंदिर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी गये।
इसी क्रम में पंकज मोदी आनंदमयी आश्रम के दरबार पहुंचे, उन्होंने राष्ट्र की उन्नति और विकास के लिए माता के आश्रम में प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share
Share