
Prayagraj News
ब्रेकिंग न्यूज
Prayagraj News पुलिस ने दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती
प्रयागराज। जिले के नैनी इलाकें में आज उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक ने अपने ही मॉ-बॉप को गोली मार दी। स्थानीय व पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मॉ-बॉप को गोली मारने के बाद उसने अपने को उसी अपने ही मकान के एक कमरें में बंद कर लिया। किसी तरह से छत के रास्ते घुस कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

इसे भी पढें : महिला Toilet में पुरूषों के जाने पर सपा महिला नेता ने जमकर लगाई क्लास, मंगवाई माफी
Prayagraj News प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना प्रयागराज के नैनी इलाके में भांजे तालाब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोली मारने के आरोपी युवक रितेश जायसवाल की दिमागी हालत खराब बताई जा रही है। गोलीबारी के हमले में दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। गोली जहां मां के सीने में तो वहीं पिता के हाथ में गोली लगी। फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस उन दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल नैनी पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जहां उन दोनों को अस्पताल ले गई वहीं आरोपी को पकडने में काफी मेहनत करनी पडी। गोली मारने के बाद रितेश ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। लोग काफी देर तक दरवाजा खोलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह गोली मारकर जान देने की धमकी देता रहा। करीब घंटे भर बाद मौके पर एसएसपी पहुंचे। फिर पुलिस ने दूसरे मकान की छत के रास्ते अन्दर घुसकर किसी तरह से धोखे से रितेश को कमरे में दबोच कर उसे हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि एक तो उसका दिमागी हालत ठीक नहीं वहीं कुछ लोंगो का कहना है कि पारिवारिक विवाद के वजह से उसने अवैध असलहे से अपने मॉ बाप को गोली मार दी जब कि वहीं कुछ लाइसेंसी पिस्टल की बात भी कह रहे हैं। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढें : वायरल फीवर को दूर भगाने के 10 अचूक नुस्खें