राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शिवपुर विधानसभा में निकाली गयी जनसम्पर्क यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

न्यूज डेस्क
वाराणसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे, कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आज शिवपुर विधानसभा के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा, जनसंपर्क यात्रा निकाला गया। उक्त यात्रा चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा जनसंपर्क करते हुए संदहा मेवडी चौराहा तक जाकर समाप्त हुई।
जनसंम्पर्क यात्रा में शामिल किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राम सुधार मिश्र ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा“ समूचे समाज से नफरत को मिटा कर, समूचे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करेगी और आने वाले भविष्य में यह यात्रा देश की दशा और दिशा बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। राहुल गांधी जी द्वारा संचालित यह यात्रा राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत है जिसमें युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं और बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए तरह-तरह की गतिविधियां संचालित हो रही है।


यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विष्णुकांत मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा समस्त लोकतांत्रिक संस्थानो को कुचला जा रहा है, उन परिस्थितियों में राहुल गांधी जी पूरे देशवासियों के उम्मीद की किरण है उनके नेतृत्व में हमारा देश सुदृढ़ और गंगा जमुनी तहजीब कायम होगा।
यात्रा में प्रमुख रूप से सर्वश्री यशनाथ मिश्र, अभिषेक मिश्र, चंदन मिश्रा, सुजीत मिश्र पिंकू, सतीश चंद्र मिश्र, राजनाथ निषाद, मन्नु पाण्डेय, प्रदीप मिश्र, साहबलाल श्रीवास्तव, छैबर राजभर, मोहन राजभर, दिलीप राजभर, राजेश गौड, कैलाश राम इत्यादि शामिल रहें।

Share
Share