
कैरियर डेस्क
नई दिल्ली। अगर आप कर्मचारी चयन आयोग में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए सुरहरा मौका है। SSC कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल भर्ती 2022 SSC CGL Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रही है। जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर 2022 तक आयोग की वेबसाइट पर ऑलाइन पंजीकरण व शुल्क भुगतान सहित आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इसलिए, समय के साथ, इच्छुक और उपयुक्त उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपनी तैयारी पूरी कर लें जिससे वे समय पर ऑनलाइन फॉर्म भर सके।
जैसा कि आप जानते है कि SSC द्वारा केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भर्ती के लिए प्रति वर्ष कई स्तर पर परीक्षा आयोजित करता है। जिसमेंं एक संयुक्त स्नातक भर्ती की परीक्षा SSC CGL Bharti 2022 भी आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का युवाओं को बडी बेसब्री से इन्तजार रहता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के अच्छे-अच्छे केन्द्रीय सरकारी कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलता है।
SSC CGL Bharti 2022 इस भर्ती में शामिल होने से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट को देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस बार पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष काफी अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बार 2022 में 20 हजार से अधिक पदों पर बम्पर भर्ती हो सकती है। इस लिए आप अपनी तैयारी आज से ही शुरू कर दें।