SSC Recruitment 2022 : कर्मचारी चयन आयोग ने 990 पदों पर निकाली भर्तियां

कैरियर डेस्क
-अगर आप मौसम विज्ञान में रूचि रखते हैं तो यह जॉब आपके लिए है

नई दिल्ली। अगर आप बेरोगार है और साथ ही ग्रैजुएट भी हैं तो आपकी तलाश अब पूरी होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग SSC भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट के ग्रुप बी के पद के लिए भर्ती निकाली है। जिसके तहत 990 खाली पदों पर भर्ती होनी है। पदों की संख्या अस्थायी है और इसमें आयोग द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है। इसकी अन्तिम तिथि 18 अक्टूबर है। इस लिए अगर आपको इस जॉब में जाना है तो तत्काल तैयारी प्रारम्भ कीजिए।
इससे सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।
विभाग :
 Staff Selection Commission कर्मचारी चयन आयोग
पद :
IMD Scientific Assistant  सहायक मौसम वैज्ञानिक
शैक्षणिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस में फिजिक्स ग्रेजुएट होना चाहिए, या कंप्यूटर विज्ञान सूचना प्रौद्योगिकी कंप्यूटर एप्लीकेशनंस या इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा :
आयु सीमा आपकी 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क :
आवेदन फार्म भरने के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि वहीं महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा।
महत्वपूर्ण तिथियॉ :
आवेदन करने की प्रकिया 30, 2022 सितंबर से शुरू हो चुकी है और अन्तिम तिथि 18 अक्टूबर, 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
परीक्षा प्रासेस :
Scientific Assistant साइंटिफिक असिस्टेंट के ग्रुप बी की भर्ती के लिए आयोग दिसंबर में परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दो भागों में ली जाएगी जिसमें 200 मार्क्स के 200 सवाल होंगे जो की ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल चॉइस होंगे। गलत जवाब देने पर 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
तो अगर आप भी इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फार्म भर सकते हैं।

Share
Share