अब कोरोना के साथ ही प्रकृति की दूसरी मार, कई जगह आ सकते हैं आंधी, तूफान, गरज समेंत ओलावृष्टि

अब कोरोना के साथ ही प्रकृति की दूसरी मार, कई जगह आ सकते हैं आंधी, तूफान, गरज समेंत ओलावृष्टि


मौसम डेस्क
-दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार
-उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अगले दो दिन बनी रहेगी स्थिति
-अरब सागर में चक्रवाती तूफान की संभावना

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच ही अब प्रकृति की मार पडने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो-चार दिन देश के कई स्थानों पर आंधी, तूफान, गरज समेंत ओलावृष्टि की संभावना हैं। इसके पीछे अरब सागर में उठने वाले विक्षोभ को वजह मानी जा रही है। जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी, तूफान, गरज समेत ओलावृष्टि और भारी बारिश होने का अनुमान है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से भारी बारिश जारी है।
मौसम विभाग ने आज यानी 13 मई को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत दिल्ली, एनसीआर में भी कहीं कम तो कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वैसे देश की राजधानी में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। वैसे गुरुवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और आसपास के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्व-पश्चिम चक्रवाती तूफान से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के निचले इलाकों में भी पानी गिरने का अनुमान है।

खरीदने के लिए तत्काल क्लीक करें:-

खरीदने के लिए तत्काल क्लीक करें:-
अरब सागर में चक्रवाती तूफान की संभावना


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश के पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक देगा। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात इसके गवाह बन सकते हैं। यह 14 से 16 मई के बीच होगा। इसके बनने के बाद इसका नाम ‘तौकते’ रखा जाएगा, जिसका अर्थ है अत्यधिक आवाज वाली छिपकली। यह नाम म्यांमार ने दिया है। अरब सागर में उठने वाली हवाओं से अगले दो तीन दिन उत्तर-पश्चिम भारत में तेज आंधी-तूफान के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, चक्रवाती तूफान बनने से उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तूफान और बारिश से तबाही मच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि अरब सागर में उठने वाले चक्रवाती तूफान एक साथ कई समस्याओं को खड़ा कर सकता है। हालांकि उन्होंने इसकी आशंका कम जताई है।

खरीदने के लिए तत्काल क्लीक करें:-


उत्तर पश्चिम भारत में दो दिन से बारिश जारी


उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ दो दिनों से बारिश हो रही है। हिमालयी क्षेत्र में आने वाले बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के देवप्रयाग समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है।

Share
Share