
कैरियर
लखनउ। अगर आप UP Police Recruitment 2022 में भर्ती होना चाहते हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस चयन और पदोन्नति बोर्ड सैकड़ों कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती शुरू हो चुकी है। भर्ती बोर्ड ने इस नई भर्ती की एक आधिकारिक सूचना जारी भी कर दी है और इसके तहत 1 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यूपी पुलिस चयन और पदोन्नति बोर्ड ने हाल ही में सैकड़ों कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकालने की बात कही थी। जिसके तहत अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर, 2022 को शुरू हो चुकी हैं जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती के लिए, पुलिस विभाग में योग्यउम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। इसके लिए 28 सितंबर को नोटिस जारी किया गया था, जिसके अनुसार केवल स्पोर्ट कोटा के उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। आइए देखते है कि इस भर्ती से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें-
विभाग-
UP Police उत्तर प्रदेश पुलिस
कुल रिक्तियॉ-
कुल 534 अनुभवी खिलाड़ियों की भर्ती की जानी चाहिए, जिसमें 335 पुरुष और 199 महिलाएं शामिल हैं।
UP Police Recruitment 2022 में कौन आवेदन कर सकता है –
पुलिस विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, इस पद के लिए पुरुषों की श्रेणी में सबसे बड़ी संख्या में 57 रिक्तियों को एथलेटिक्स, 42 जल खेल, 20-20 हॉकी और कुश्ती में पदों पर भर्ती होनी है। इसी तरह,से महिला वर्ग रिक्त 46 पदों में एथलेटिक्स, 19 तैराकी, 18 कुश्ती, 10-10-10 वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी में होनी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से पूर्व नोटिफिकेशन तथा अधिकारिक साइट पर जाकर जानकारी ले लें जिससे केई असुविधा न हो।
UP Police Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन-
अगर आप इस परीक्षा के लिए अपने को उपयुक्त पाते हैं तो उम्मीवारों को इसके लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जा कर आवेदन करना चाहिए।