UPSRTC Recruitment 2022 : यूपी परिवहन विभाग में बम्पर सरकारी नौकरी, केवल 12वीं पास के लिए भी मौका

 UPSRTC Recruitment 2022
UPSRTC Recruitment 2022

कैरियर डेस्क
-कंडक्टर/ड्राइवर/लिपिक आदि पदों भर्ती

अगर आप उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग (UP Transport Department) में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर आने वाला है। यूपी परिवहन विभाग अपने यहां बड़े पैमाने पर UPSRTC Recruitment 2022 भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी है। इसमें सबसे अधिक पदों पर कंडक्टर की भर्ती होनी है इसके साथ ही परिवहन विभाग में लंबे समय के बाद इस बार लिपिक की भी बम्पर भर्ती होनी है। वेसे कुछ भर्तियां आयोग के जरिए भी होने की उम्मीद है। योगी सरकार ने लगभग इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है। अब जल्द ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UP Transport Department) द्वारा जल्द ही यूपीएसआरटीसी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित करने के लिए वैंसेसी निकालेगा।
जहां तक इन पदों पर आवेदन करने का प्रश्न है तो उम्मीदवार यूपी परिवहन निगम भर्ती 2022 के लिए यूपीएसआरटीसी की ऑफिशियल
www-upsrtc-comके जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभागीय जानकारी के आधार इसकी तेैयारी पूरी हो चुकी है। कभी भी इसका एलान हो सकता है। वैसे परिवहन विभाग में 2022 उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यूपी रोडवेज भर्ती 2022 के तहत अभ्यर्थियों का सेलेक्शन नियमित आधार पर किया जाएगा।


रिक्त पदों की संख्या :


कंडक्टर्स के पदों पर कुल : 17000
लिपिक संवर्ग के पदों पर कुल भर्ती : 4610
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर : 68 पद
प्रधान प्रबंधक के पद पर : 22 पदों पर भर्तियां की जानी है।


योग्यता :


कंडक्टर/ड्राइवर के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास का सर्टिफिकेट/समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। जबकि अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।


आयु सीमा


न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। वैसे अभ्यर्थियों को यूपीएसआरटीसी के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जायेगी।


UPSRTC Recruitment 2022
: चयन की प्रक्रिया


कंडक्टर और ड्राइवर पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर परिवहन विभाग करेगा।


आवेदन कैसे करें –


उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूपीएसआरटीसी की ऑफिशियल
www-upsrtc-com लिंक पर जाकर आप नोटिफिकेशन के आधिकारिक पेज पर पहुंच सकते हैं और वहां दिए गये नियमों का पालन करते हुए उम्मीदवार अपना आवेदन भर सकते हैं। इस दौरान अपने सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपनी फोटो , अपने सभी प्रमाण पत्र , मार्कशीट , आधार कार्ड इत्यादि अपने पास रख लें जिससे आवेदन करते समय आपको कोई भी समस्या उत्पन्न न हों।
वैसे उम्मीदवारों को आने वाले हर अपडेट के लिए यूपी रोडवेज नौकरी 2022 कीयूपीएसआरटीसी भर्ती 2022 वेब पेज पर विजिट करते रहना चाहिए। इसके साथ ही (UP Transport Department) से जुड़ी UPSRTC Recruitment 2022
के सभी महत्वपूर्ण जानकारी पद, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका जानने के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए। अभ्यर्थी इसके लिए यूपीएसआरटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www-upsrtc-comके जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।

Share
Share