Vastu Tips : 10 टिप्स आपके घर के आर्थिक स्थिति को कर देंगे बेहतर व खुशहाल

ज्योतिष डेस्क
दिल्ली। हर मनुष्य के जीवन में उतार-चढाव आता रहता है लेकिन कभी-कभी सब कुछ करने के बाद भी उसका प्रतिफल नहीं मिलता है और हर काम में रूकावट आने लगती है। इसका सबसे बुरा परिणाम आर्थिक जीवन पर दिखता है जिससे उस व्यक्ति के साथ उसके परिवार को उसका परिणाम भुगतना पडता है। अगर हम अतीत की तरफ देखते है कि तो हमारें ऋृषि-मुनियों ने तमाम ऐसे-ऐसे टिप्स बताए हैं जिसे करने से हमें आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलने लगते हैं। आज हम जिसे वास्तुशास्त्र कहते हैं उसमें तमाम ऐसे छोटे-छोटे टिप्स बताए गये है जिन्हें करने से हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है वहीं घर में सुख-शान्ति दिखने लगती है।
आज हम ऐेसे ही कुछ टिप्स व उपाय की बात इस लेख में करेंगे जिसमें छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर जीवन में जहां सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इन वास्तुशास्त्र के इन आसान से उपाय से आपके घर में धन-धान्य एक बार फिर दिखने लगेगा। एक बात और वास्तुशास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। कई बार हम केवल सोने
के तरीके, काम करने के स्थान को बदलने या दिशा बदलने, अपने पूजा स्थल के दिशा को बदलने से भी बहुत ही आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलता है।
1 : घर में पूजा स्थल का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर आप का पूजा स्थल या मंदिर आपके घर के दक्षिणी दीवार पर है या बनाया गया है। तो यह जान लिजिए आप सदैव धन सम्बन्धी परेशानी से जूझते रहेंगे। वास्तु के हिसाब से घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व में ही होना चाहिए। तभी घर में सुख-शान्ति बनी रहती है।
2 : वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक दिशा में किसी न किसी देवी-देवता का आधिपत्य या वास होता है। अगर आप अंजाने में भी इन दिशाओं में कोई गलत सामान रखते है तो इसका परिणाम सदैव आपको नकारात्मक ही मिलता है। जैसे वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाती है। ऐसे में घर के उत्तर दिशा में हमेशा हल्का सामान ही रखना चाहिए। उत्तर दिशा में हल्का सामान रखने पर धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।
3 : वास्तु के हिसाब से उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा पर भगवान कुबेर का आधिपत्य होता है। इसके लिए आपको अपनी आलमीरा या तिजोरी ऐसे में रखना चाहिए जिसकी दिशा उत्तर की तरफ हो यानि अगर तिजोरी या आलमीरा खुलने की दिशा उत्तर की तरफ हो। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।


4 : वास्तु शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जहां पर मनी प्लांट का पौधा होता है। उस घर में वहां पर हमेशा धन-दौलत, सुख-समृद्धि सदेव बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मनी प्लांट का पौधा अगर उत्तर दिशा में लगाया जाए तो यह और भी शुभ फल देता है। वैसे यह माना गया है कि जमीन पर मनी प्लांट का लगना अधिक शुभ माना जाता है।
5 : वास्तु शास्त्र में पेड पौधों को भी विशेष महत्व होता है जिससे जीवन में जहां धन-धान्य बना रहता है वहीं सुख-समृद्धि बनी रहती है। मान्यता के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
6 : ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी ही हमें सुख-संपदा, सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करती है। जबकि वहीं कुबेर को धन का देवता माना गया है। ऐसे में यदि आप घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर लगाते है तो ऐसी मान्यता है इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है और सुख-शान्ति बनी रहती हें।
7 : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में नल अथवा टंकियों से अनावश्यक पानी बहता रहता है तो वह शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे घर में बरकत नहीं हो सकती है। इसके अलावा बेवजह अनाप-सनाप धन खर्च होता है। इसलिए अगर ऐसी स्थिति है तो तत्काल अपने नल व टंकियों को ठीक करा लें जिससे जल की बर्बादी न हो वहीं दूसरी ओर घर में शुभता आयेगी।


8 : वास्तुशास्त्र व हिंदू मान्यताओं के अनुसार भी मॉ लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ-सफाई रहती है। अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है तो अपने घर के उत्तर दिशा में साफ-सफाई जरूर रखना चाहिए। यदि आपके घर की उत्तर दिशा में भारी सामान, कूड़ा करकट या बेकार चीजें पड़ी हुई हो तो उसे वहां से तत्काल हटाए आपको फल दिखने लगेगा।
9 : वेसे भी ईशान कोण को ईश्वर का स्थान माना गया है। वहीं अपने घर में पूजा स्थल भी बनाना चाहिए लेकिन इसके साथ ही यदि आप अपने जीवन में तरक्की, आर्थिक समृद्धि पाना चाहते हैं तो अपने उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण साफ व स्वच्छ रखें इससे आपको सबकुछ की प्राप्ति होने लगेगी।
10 : ऐसी मान्यता है स्वच्छता में भगवान की वास होता है। जहां साफ सफाई रहती है वहीं भगवान भी ध्यान देते हैं। इसी तरह से घर के अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए क्योंकि घर में आने वाला धन का इससे सीधा संबंध होता है। जिस घर में दरवाजे-खिडकी गंदे धूलयुक्त रहते हैं वहां भी ऐसा देखा गया है कि धन सम्बन्धी रूकावट आती दिखती है।

Share
Share