Venus Transit 2023 : वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। शुक्र ग्रह सुख, वैभव और संपन्नता के कारक ग्रह है। 07 अगस्त 2023 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह को सभी ग्रहों में शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थान पर होते हैं, उन्हें जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधा, भोगविलास और ऐशोआराम मिलता है।
शुक्र के राशि परिवर्तन से कौन-कौन सी राशियां होंगी फायदेमंद?
शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र किसी एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहते हैं, फिर अपनी राशि बदलते हैं। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव जरूर पड़ता है। इन सभी राशियों में कुछ ऐसी राशियां होंगी जिन्हें शुक्र ग्रह मालामाल कर सकते हैं।
वृषभ राशि
07 अगस्त को शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर में लग्जरी और ऐशोआराम में बढ़ोतरी होगी। आपको इस दौरान नई कार खरीदने का अवसर मिल सकता है। आपको 7 अगस्त के बाद आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी और धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। करियर में नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती देखने को मिल सकती है, जिसका आपको इंतजार कई दिनों से था।
सिंह राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। अचानक से आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिल सकता है। रूका हुआ धन मिलने से आपके सभी तरह के कार्यों में अब से सफलता मिलने लगेगी। पैतृक संपत्ति से आपको बहुत बड़े लाभ के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में आपको प्रसन्नता और बच्चों का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को करियर में एक नई ऊंचाईयों को हासिल करने में कामयाब होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से काफी अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। अचानक से धन लाभ के कई तरह के मौके आपको मिलेंगे। आपके मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार संग आप लग्जरी और सुख-सुविधाओं का सुख भोगने का अवसर मिलेगा। निवेश से आपको धन लाभ और जमीन-जायदाद में अच्छा लाभ के संकेत हैं। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उन्हें रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।