
लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। वैसे कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। यह कब और कैसे हो जाता है। इसका न तो कोई मानक है और न फार्मूला। कभी-कभी बहुत स्मार्ट लड़के झक मारते रह जाते हें और साधारण सा दिखने वाले लड़कों की लड़कियां दिवानी हो जाती हैं। दिल ही तो है यह किसी पर भी आ सकता है। जिसकी बातें मन को सुकुन दें, अपनापन दें और हर समय साथ देने का मजबूत वादा दे ऐसी ही कुछ बातें है जो अधिकतर लड़कियां को दिवाना बनाती हैं। वैसे एक बात और हर लड़की की पसंद अलग-अलग होती है, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनको हर लड़की एक लड़के में देखना पसंद करती है।
आइए देखते है कि आखिर वह कौन से पांच कारण है जो लड़कियों को अपने तरफ आकर्षित करते हैं :
1 : जिन लड़कों में संस्कार के साथ लड़की को सम्मान देने की खूबियॉ हों-
अधिकतर लडकियां और वह भी आज के समय में जब महिलाशक्तिकरण का जमाना हैं तो लडकियां हो या महिलाएं वह ऐसे लड़के को अधिक पंसद करती हैं जो खास तौर से उसका सम्मान करता हो। इसके साथ ही अन्य महिलाओं के प्रति तथा विशेषकर उसके घर के प्रति भी उसकी सोच व सम्मान में गंभीरता झलकती हो। वेसे इसके साथ संस्कार युक्त लडके भी लडकियों को ज्यादा पंसद होते हैं। बहुत अधिक बनावटी संस्कार युक्त लडकों को लडकियां जल्द ही पहचान लेती हैं और फिर ब्रेकअप करने से भी नहीं चूकती हैं। एक बात और मार्के की है आजकल सर्वे की बात अगर की जाए तो ब्रेकअप अधिकतर लडकियां की तरफ से ही होता हैं और वह विशेषकर उनके संस्कार व उसके प्रति सम्मान को देखते हुए होता हैं।
2ः कई लड़कियों को दबंग किस्म के युवक पंसद होते हैं –
वैसे कुछ लड़कियों को दबंग स्वाभाव वाले लड़के भी काफी पसंद होते हैं। अपनी बात को दृढता से रखने वाले लड़के अधिकतर लड़कियों के पंसद होते हैं। क्यांकि वे अपनी बात या प्यार का इजहार करना बखूबी से जानते हैं जबकि अधिकतर लड़कियां प्यार की बात खुलकर नहीं कह पाती हैं और मन में ही रखे रह जाती हैं और जिसे वह चाहती हैं मालूम होता है कि सिगनल लड़कियां की तरफ से न मिलने से वह दूसरे लड़की की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। दंबग रहने वाले लड़कों के साथ वह बाहर घूमने फिरने में भी सुरक्षित महसूस करती हैं। जबकि शर्मीलें व संकोची और डरपोक किस्म के लड़कों से वह अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करती हें लेकिन जब कभी-कभी यह दबंगई उसके साथ भी होने लगती है तो वह ऐसे रिश्ते से भागने लगती हैं। यानि एक सीमा तक ही दंबगई लड़कियां पंसद करती हैं। लड़कियों को लड़कों का आत्मविश्वास आकर्षित को शर्मीले और संकोची लड़के बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इसलिए कभी भी बात करने में हिचकिचाएं नहीं और खुलकर अपनी बात कहें। गुस्सा आना बुरी बात नहीं है लेकिन उस गुस्से को लगाम न लगा पाना सबसे बुरी बात है।आप से अपने संबंधों के बारे में बात करना चाहे, तो इसका अर्थ यह नहीं कि आपने कुछ गलत किया है। यह बहुत अच्छी बात है। आप दोनों को, एक सच्ची और लंबी बातचीत एक दूसरे के करीब ला सकती है।

3 : खुश मिजाज व हसमुंख अकड़ू लड़कों को लड़कियां अधिक पंसद करती हें-
लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती है जो खुश मिजाज और हसमुख हो। वह उदास या मायूस रहने वालें लड़कों की तरफ कम आकर्षित होती है लेकिन वह इसके साथ यह भी चाहती हैं कि वह बेवबजह मजाक व हसीं मजाक करें। चुटकुले सुना कर लोट-पोट करने वालें लड़को की तरफ भी लड़कियां धीरे-धीरे आकर्षित हो जाती हैं। इसके साथ ही अकड़ू किस्म के लड़कों को भी लड़कियां अधिक पंसद करती हैं। एक बार के सिगनल में अगर लड़का लड़की की तरफ झुकने लगता हैं या आगे-पीछे घूमने लगता हैं तो भी उसे अच्छा नहीं लगता हैं। आपने देखा होगा कि कोई भी लड़की एक बार में लाइन पर नहीं आती है और सच मानिए वह लड़कों से भी वह यह ही उम्मीद करती है कि वह भी तुरन्त सिगनल पर सिगनल देना शुरू कर दें।
4 : गंभीर प्रवृत्ति के गंभीर लड़कों को भी लड़कियॉ अधिक पंसद करती है-
वैसे अक्सर देखा जाता है कि लडकियों को स्वाभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लडके बहुत भाते हैं। लड़कियों के आगे पीछे भागने वाले लड़के उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। उसे आत्म स्वाभिमानी लड़के अधितर पसंद होते हैं। एक बात और अधिकतर लड़कियॉ एक से ही प्रेम करना पंसद करती हैं। बहुत ही कम लड़की ऐसी होती हैं जिसके दो-चार ब्यायफ्रेंड हो। जबकि अधिकतर लड़कों की कोशिश होती हैं उसकी कई गर्लफें्रड हो। लडकियां ऐसे लडकों को पसंद करती हैं जो अपना तथा उसका आत्मसम्मान बनाए रखे। अगर आपने अपनी फीलिंग्स एक बार उनको बता दी है तो उनसे हर समय उसका जबाब न मांगें। वह किसी बात से परेशान है, तो उन्हें सलाह देने के बजाय उनकी बात सुनें। वह ऐसा गंभीर व्यक्ति भी मन से चाहती हैं कि जो उसकी भावनाओं के साथ उसे उचित सलाह समय पर दे सकें और यह एक गंभीर व्यक्त्वि वालें लड़कों में हो सकता हैं। यानि लडकियों को स्वाभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लडके बहुत भाते हैं। लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं हैं जो आई लव यू कहते हुए उनके पीछे घूमता रहे।

5 : ख्याल रखने वाला, शराफत व उसके इमोशनल को समझता हो-
लडकियों को केयरिंग करने वाले लडके ज्यादा पसंद आते हैं । लडकों का केयरिंग स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। हर लड़की को कूल डूड लड़के ही पसंद आते हैं, उन्हें इंटेलएक्चुअल लड़के भी अच्छे लगते हैं। वह ऐसे लड़के को ज्यादा पंसद करती है जो उसका ख्याल करनके साथ ही उसके इमोशनल को भी समझे। यह नहीं कि अपने इमोशनल को ही उसके उपर थोपने का प्रयास करें। अगर वह कभी वह अच्छे ड्रेस में या मेकअप में आए तो वह खुलकर उसकी तारिफ भी करें। लड़कियों को अपनी प्रंशसा बहुत ही अच्छी लगती हैं लेकिन एक सीमा तक ही करिएगा अन्यथा आपको यह भी सुनना पड सकता है कि ज्यादा चापलूसी तक करों।
वैसे हमने शुरू में ही कहा कि पंसद का कोई पैमाना नहीं होता हैं। प्यार अंधा होता है। अगर आप 10 लडकियों से इंटरव्यू लेंगे तो आप खुद कनफयूज हो जायेंगे क्योंकि ऐसी कुछ अच्छाई बची ही नहीं होगी जो वह अपने चाहने वाले लडके में नहीं खोजती हैं। बहरहाल आप अगर लडके हैं तो उन अच्छाईयों को अपने जीवन में लाने की कोशिश करिए इससे जहां आपको अपना सच्चा प्यार मिल सकता है और वहीं आप जीवन में भी सबके निगाह में एक अच्छे आदमी बन सकते हैं। अगले लेख में हम आपको बतायेंगे कि लडके क्या लडकियों में खोजते हैं। तो इन्तजार किजिए थोडा। हम फिर मिलते हैं।