MEMU Special Train : नवरात्रि में रेलवे सुपरफास्ट ट्रेन की गति से पहुचायेगी अयोध्या व लखनऊ, 20 अप्रैल तक रहेगी यह सेवा

वाराणसी। भारतीय रेल ने नवरात्रि को देखते हुए मेमू स्पेशल ट्रेन की गति को बढा दिया जिससे लोग कम समय में वाराणसी से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक पहुंच सके। यह सेवा मंगलवार से शुरू भी हो गयी जो 20 अप्रैल तक रहेगी। 20 अप्रैल तक फास्ट मेमू ट्रेन की औसत गति 62.18 किमी प्रति घंटा होगी। यह मेमू स्पेशल ट्रेन 323 किमी की दूरी मात्र 5.20 घंटे में तय करेगी।


मेमू स्पेशल ट्रेन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 04217 स्पेशल वाराणसी कैंट से प्रातः 6.25 बजे छूटेगी। यह ट्रेन 6.44 बजे बाबतपुर, 7.18 बजे जौनपुर जंक्शन, 7.18 बजे शाहगंज, 7.48 बजे अकबरपुर 8.22 बजे होते हुए अयोध्या धाम 9.02 बजे पर पहुचेगी। इसके बाद रुदौली 9.43 बजे, दरियाबाद 10.13 बजे, बाराबंकी 11.02 बजे होते हुए लखनऊ 11.45 बजे पहुंचायेगी।
जहां तक वापसी की बात है तो यह ट्रेन नंबर 04218 मेमू स्पेशल लखनऊ से शाम 4.30 बजे चलकर 5.18 बजे बाराबंकी, 5.52 बजे दरियाबाद, 6.11 बजे रुदौली, 6.41 बजे अयोध्या धाम, 7.25 बजे अकबरपुर, रात आठ बजे शाहगंज, 8.43 बजे जौनपुर जंक्शन, 9.20 बजे बाबतपुर और 9.50 बजे वाराणसी कैंट पहुंच जायेगी।

By Vijay Srivastava