Varanasi News : बस में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने रुकवाया वाहन, सो रहे 70 यात्री

वराणसी। जिले के मंडुवाडीह थाना के महेशपुर इलाके में आज शुक्रवार की सुबह एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। वह तो शुक्र था कि स्थानीय लोगों व मंडुवाडीह थाने की पुलिस की तत्परता से सभी बस में सवार 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जिसके उपरान्त आवागमन शुरू हो गया। बस में आग की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट-सर्किट बताई गई है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड के दुमका से 70 दर्शनार्थी बस से अयोध्या होते हुए वाराणसी में काशी विश्वनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन पूजा हेतू आ रहे थे। बताया जाता है कि आज प्रातः लगभग 3 बजे महेशपुर के पास चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर को जानकारी नहीं हुई। यह संयोग था बस से धुआ और आग निकलते सडक पर मौजूद पुलिस वालों ने देखा। तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुएु पुलिस कर्मियों ने ओवरटेक कर उसे रुकवाया। इस दौरान बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे जिन्हें पुलिस वालों ने उतारा। जिससे एक बडा हादसा होते होते बच गया।

By Vijay Srivastava